‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों व आमजन को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी” 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, धार्मिक स्थलों, फैक्ट्रियों, कारखानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

जिला स्तरीय टीम ने श्रीराम गुरुकुल आश्रम, गोलोक धाम (ग्राम खड़कोद) में बच्चों को अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने मंडी चौक चौराहे पर, थाना शिकारपुरा पुलिस ने बड़े बालाजी मंदिर, महाजनापेठ से निकली जगन्नाथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच, थाना लालबाग पुलिस ने शासकीय स्कूल ग्राम पातोंडा में, थाना गणपतिनाका पुलिस ने आजाद नगर चौराहे पर तथा थाना नेपानगर पुलिस ने शासकीय हाई स्कूल ग्राम सातपायरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

थाना निंबोला पुलिस ने ग्राम बसाड़ फाटा स्थित बी.टी. फैक्ट्री के मजदूरों एवं शासकीय महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं थाना खकनार एवं चौकी धूलकोट पुलिस ने हाट बाजार में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति का संदेश दिया।

इसके अलावा थाना शाहपुर पुलिस ने सूर्य कुंज विद्यालय, महिला थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम बिरोदा, देढ़तलाई चौकी पुलिस ने हाई स्कूल ग्राम शेखापुर, थाना अजाक पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट सुभाष हाई सेकेंडरी स्कूल तथा चौकी नावरा पुलिस ने ग्राम नयाखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। सभी स्थानों पर पंपलेट वितरित किए गए और उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.