कटंगी शासकीय माध्यमिक शाला में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद पीएचई विभाग पर लापरवाही के आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बरेलीपार ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कटंगी में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। आरोप है कि पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण विद्यालय का हैंडपंप पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। पेयजल उपलब्ध न होने से मध्यान्ह भोजन तैयार करने में रसोइयों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्यार्थियों के लिए भी पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

बताया गया है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.