चुनार में शिवपाल के स्वागत में बेकाबू भीड़, ठेला-ठेली में पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल गिरे | New India TimesOplus_131072

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के चुनार आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह अव्यवस्था में बदल गया। भव्य स्वागत की होड़ में सपा कार्यकर्ताओं के बीच अचानक ठेला-ठेली शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस दौरान भीड़ के दबाव में आकर पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल संतुलन खो बैठे और ज़मीन पर गिर पड़े। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर हलचल मच गई, जबकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.