मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के गांव मोहलिया वीरान में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे अरुण ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे खुटार पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि 65 वर्षीय हरपाल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के सीने में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
घायल हरपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से हरपाल के पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

