पनारा विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास, नकाबपोश बदमाशों ने ऑपरेटरों पर किया पथराव | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पनारा विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास, नकाबपोश बदमाशों ने ऑपरेटरों पर किया पथराव | New India Times

जुन्नारदेव। डुंगरिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पनारा में 25 जून 2026 की रात करीब 3 बजे 8 से 10 नकाबपोश बदमाश चोरी की नीयत से घुस गए। ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर पवार एवं सावंत यादव ने बताया कि बदमाशों ने उपकेंद्र में घुसकर चोरी का प्रयास किया और कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की।

ऑपरेटरों की सतर्कता के कारण बदमाश अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। इस दौरान वे कॉपर तार का एक बंडल उठाकर ले गए तथा अन्य सामग्री काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कर्मचारियों के पहुंचने पर भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने ऑपरेटरों पर पथराव भी किया।

घटनास्थल से बदमाश अपने चोरी में प्रयुक्त सब्बल, सफेद रंग की लगभग पांच जोड़ी चप्पलें तथा एक सफेद चप्पल, जिस पर 98 अंकित था, छोड़कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डुंगरिया पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विभाग का कहना है कि डुंगरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.