घर में सेंधमारी कर 55 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपीयों को किया गिरफ़्तार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

घर में सेंधमारी कर 55 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपीयों को किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस ने घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के ज़ेवर और नक़दी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 68.70 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी के घर में 13 मई 2026 की शाम 5 बजे से 11 जून 2026 की शाम 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा चाबी से खोलकर प्रवेश किया और करीब 54.75 लाख रुपए के 387.06 ग्राम सोने के आभूषण तथा 80 हजार रुपए नकद, कुल 55.55 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में 12 जून 2026 को थाना काशिमीरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी अली असगर मुसाजी सौदागर (24) तथा तस्नीम मुसाजी सौदागर (46) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात को हितेंद्र बाबूलाल चोरड़िया नामक ज्वेलर्स को बेचने की बात भी स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 378.80 ग्राम सोने के आभूषण, 10.50 लाख रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल (कीमत 1 लाख रुपए) और दो मोबाइल फोन समेत कुल 68.70 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घर की चाबी हासिल कर उसी से दरवाजा खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.