नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मानसून की बारिश शुरू होने से ठीक पहले सूखी पड़ी नदियों की गोद उजाड़कर खनिज माफिया की करोड़ों रुपया कमाने की हवस ने आम लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है। जलगांव जिले के 15 ब्लॉक में कम से कम 5 हजार डंपर्स है। एक डंपर की कीमत 40 लाख रुपए है। ये डंपर रातभर रेत को धोने का काम कर रहे हैं। जामनेर शहर के किसी भी गली में चले जाइए खुली जगहों में हजारों ब्रास रेत के डीपो लगे मिलेंगे। नदी से दिनभर रेत निकाल कर किनारे पर डीपो लगाए जाते हैं और दिन ढलते हि जेसीबी से डंपर भरकर बुकिंग स्पॉट पर रवाना किए जाते हैं।
रेत से लदे ये डंपर जिले के सारे ब्लॉक की सड़कों पर यमराज की तरह दौड़ रहे हैं। सत्ता संरक्षण में चल रहे गौण खनिज खनन के इस गैर कानूनी कारोबार में लगाए गए धर्म-रक्षकों को कमीशन दे कर लखपति गुंडे बनाया जा रहा है। राजस्व विभाग इतना लाचार बेबस हो गया है कि अधिकारी मंत्रीयों का नाम सुनकर रास्ता बदल रहे है। नए भारत में गेरूआ पहने पाखंडी पुलिस के लिए सम्मान पात्र है। नेताओं के चांदी के चमचे लोकतंत्र के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता की थाली बजा रहे है।
कोर्ट में लगा योगा क्लास :
इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर देश में एक दिवसीय योग क्लासेस लगवाए गए। जामनेर कोर्ट में विधि सेवा समिति और वकील संघ के सदस्यों ने क्लास में हिस्सा लिया। न्या एम एन जैस्वाल , वाय एस आखरे , अनिल सारस्वत , के पी बारी , डी बी गोतमारे , ने योगसाधना की। G 7 की बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा त्वचा की तारीफ़ से गदगद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्र की नफ़्ज को योग से जोड़कर देश को युवा रहने का संदेश दिया है। युवा संगठन की बात की जाए तो वंचित बहुजन आघाड़ी ने युवक कमेटी गठन के लिए मीटिंग की है। बाला पवार राहुल इंगले ने नौजवानो को VBA से जुड़ने की अपील की है।

