अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में भव्य आयोजन, प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में भव्य आयोजन, प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर जिले में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शहर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में भव्य आयोजन, प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास | New India Times

वहीं, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑफिसर क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य श्वेतांक आनंद ने व्यस्त दिनचर्या में स्वस्थ रहने हेतु सूक्ष्म योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग एक सरल, सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करती है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसी क्रम में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कहलगांव शाखा द्वारा गुरुकृपा स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी गोविंदाचार्य एवं प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अशोक खेमका के नेतृत्व में किया गया। शाखा के ब्रजेश साह ने बताया कि योग शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को समझा।
जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.