कहलगांव की सीमा चौधरी बनीं डीएसपी, बीपीएससी 70वीं परीक्षा में हासिल की 436वीं रैंक | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के गांधीनगर निवासी सीमा चौधरी का चयन बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 436वीं रैंक के साथ डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद के लिए हुआ है।

इससे पहले सीमा का चयन बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कार्यपालक पदाधिकारी (EO) के रूप में हुआ था। वर्तमान में वह रोहतास जिले के कोआथ नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

लगातार प्रयासों के बाद चौथे प्रयास में सीमा ने डीएसपी बनने का सपना साकार किया।

सीमा के पिता पंकज चौधरी व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता शशिकला देवी गृहिणी हैं।

सीमा के डीएसपी पद पर चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

हमारी ओर से भी सीमा चौधरी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.