मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:
छिंदवाड़ा-पांढुरना के लोकप्रिय पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ का 52वां जन्मदिन रविवार को पांढुरना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं युवा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्री नकुलनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। केक काटने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विलास डोंगरे, नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े एवं विलास धोटे, भरत सिंह ठाकुर, ओम पटेल, अरुण धुर्वे, सुरेश सुरजुसे, गोपाल अजमीरे, श्रीकांत महाजन, देवकांत मांडोगडे, नितिन देवड़ा, अरुण कुमार धुर्वे, सिराज भाई, अमजद खान, तुलसीदास सलामे, आकाश कोल्हे, अरशद खान, सुरेन्द्र सुले, श्रीमती प्रतिमा मेश्राम तथा उज्ज्वल देशमुख सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

