अंकित तिवारी, बूंदी/कोटा (राजस्थान), NIT:

आज तीर्थराज प्रयाग की पावन तपोभूमि तपोवन आश्रम में पूज्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला गुरुजी के सान्निध्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखर संगठन-शिल्पी, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का आत्मीय एवं गरिमामय आगमन हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रहित, संगठन के सुदृढ़ीकरण, उत्तर प्रदेश के समग्र राजनीतिक परिदृश्य तथा जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के विभिन्न आयामों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ। पूज्य आचार्यश्री ने संगठन की शक्ति, कार्यकर्ता-आधारित जनसंपर्क तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाने का संदेश दिया।
मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने प्रयागराज की सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी पूज्य गुरुदेव से प्राप्त की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों तथा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय को लेकर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की।
संवाद के दौरान पूज्य आचार्यश्री ने श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के अनुशासित संगठनात्मक जीवन, कर्मनिष्ठ नेतृत्व तथा विशेष रूप से जलशक्ति मंत्री के रूप में बुंदेलखंड सहित जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंत्री जी को राष्ट्र एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा करने का आशीर्वाद भी प्रदान किया।
॥ राष्ट्र प्रथम • संगठन सर्वोपरि • सेवा ही साधना ॥

