भारत निर्वाचन आयोग ने डॉ. पी.एन. सनेसर को किया सम्मानित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग ने डॉ. पी.एन. सनेसर को किया सम्मानित | New India Times

जिले के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्रोफेसर डॉ. पी.एन. सनेसर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. सनेसर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर तथा कोर एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिया गया। उन्होंने देश में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, आईआईआईडीईएम के डायरेक्टर जनरल राकेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर मीडिया, डायरेक्टर ट्रेनिंग एवं डीन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. सनेसर की इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन सहित जिले के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। वहीं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राजेश यादव, पीजी कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष भारत घई, सदस्य राकेश पहाड़े, तरुण सोनी, अरुण गदरे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद, महाविद्यालय स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स एवं परिजनों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.