काजी टोला के सभासद की जिंदादिली, संत साहित्य घाट पर लगवाया वाटर कूलर | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

काजी टोला के सभासद की जिंदादिली, संत साहित्य घाट पर लगवाया वाटर कूलर | New India Times

चुनार नगर पालिका क्षेत्र के काजी टोला वार्ड के सभासद सत्य प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ लव श्रीवास्तव ने अपनी जिंदादिली और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए संत साहित्य घाट पर वाटर कूलर लगवाया है। हाल ही में गंभीर बीमारी से उपचार कर लौटने के बावजूद उन्होंने अपने वार्ड के नागरिकों के प्रति समर्पण बनाए रखा है।
सभासद श्रीवास्तव के प्रयासों से नगर पालिका द्वारा घाट पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों एवं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद का भी सहयोग रहा, जो लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.