इटवा डाकघर में आधार केंद्र सेवा हुई बहाल, नया आधार नामांकन मुफ्त | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

डाकघर इटवा में सभी प्रकार की आधार सेवाएँ उपलब्ध है। नया आधार नामांकन निःशुल्क है। मोबाइल नंबर अपडेट या त्रुटि संशोधन के लिए मात्र 75 रुपये का शुल्क है। बॉयोमेट्रिक अपडेट के लिए रुपये 125 का शुल्क निर्धारित है।

जानकारी के अनुसार इटवा डाकघर में प्रतिदिन सुबह 09.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक नये आधार बन रहे हैं और आवश्यक संशोधन, मोबाइल लिंकिंग व फिंगरप्रिंट अपडेट किया जा रहा है।

बस्ती मंडल के डाक अधीक्षक एम०एम० हुसैन ने कहा कि डाक विभाग आधार सेवाओं को आम जन के बीच मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के मद्देनजर डाकघरों में प्रतिदिन विशेष कैम्पों का आयोजन हो रहा है। जिसकी मंडल व क्षेत्रीय स्तर पर सघन निगरानी की जा रही है। इस दौरान ग्राहकों को बेहतर आधार सुविधाओं के साथ-साथ डाक विभाग की योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। पोस्टमास्टर इटवा शिव नरायन ने बताया कि आधार केंद्र पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा है और वह कतारबद्ध होकर आसानी से आधार संबंधी अपना कार्य करा रहे हैं। निरीक्षक डाकघर डुमरियागंज, वी०एन० द्विवेदी ने कहा कि सभी को आधार में अपना फोटो और बायोमैट्रिक लेटेस्ट रखना चाहिए। इटवा डाकघर में कार्यकाल के दौरान एक डेडिकेटेड काउन्टर से आधार का ही कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि आधार कार्य हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में इटवा डाकघर आयें और सुविधा का लाभ लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.