सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर बुरहानपुर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रथम बैच ने लिया हिस्सा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर बुरहानपुर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रथम बैच ने लिया हिस्सा | New India Times

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के पालन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम, बुरहानपुर में आयोजित छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेले में भीड़ नियंत्रण एवं अनुशासन बनाए रखने, आपदा प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, सॉफ्ट स्किल्स, खोया-पाया प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सहायता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में अनुभवी अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही संभावित चुनौतियों और उनके विधिसम्मत समाधान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि, “हमारा लक्ष्य केवल आयोजन को सुरक्षित बनाना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सहायता, त्वरित प्रतिक्रिया और सकारात्मक अनुभव उपलब्ध कराना भी है।”

प्रथम बैच के सफल समापन के साथ ही आगामी बैचों का प्रशिक्षण भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.