रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी की अनूठी गवर्नर विजिट, खटिया चौपाल पर हुई चर्चा; सेवा कार्यों से प्रभावित हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. सुशील मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा (गवर्नर विजिट) का आयोजन वागरेचा फार्म हाउस के हरे-भरे परिसर में अनूठे अंदाज में किया गया। गवर्नर की इच्छा के अनुरूप पूरा कार्यक्रम खटिया चौपाल शैली में आयोजित किया गया, जिसने ग्रामीण संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

रोटरी की अनूठी गवर्नर विजिट, खटिया चौपाल पर हुई चर्चा; सेवा कार्यों से प्रभावित हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर | New India Times

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. सुशील मल्होत्रा एवं प्रथम महिला रोटेरियन रोटे. रुबी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। रोटरी क्लब अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, सचिव कमलेश गरवाल एवं पूर्व अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

रोटरी की अनूठी गवर्नर विजिट, खटिया चौपाल पर हुई चर्चा; सेवा कार्यों से प्रभावित हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर | New India Times

गवर्नर विजिट के दौरान क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रकल्पों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद नायक, चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 42 प्राप्त करने वाली श्रुति संजय गुप्ता तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गजानंद मेड़तवाल का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सुशील मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब अपना मेघनगर छोटे नगर में रहकर भी लगभग 20 स्थायी जनहितकारी प्रकल्पों का सफल संचालन कर रहा है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने क्लब द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन, मोक्ष रथ, मॉर्चुरी सुविधा एवं फिजियोथेरेपी सेंटर जैसे सेवा कार्यों की विशेष सराहना की।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रोटरी सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल, सचिव रोटे. दीपक व्यास एवं अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन रोटे. जयेंद्र बैरागी ने किया तथा अंत में रोटे. दीपक व्यास ने सभी अतिथियों, रोटेरियनों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.