अतिश दीपंकर, पटना(बिहार), NIT;
बिहार भागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत के नियमित कर्मी को हठा कर बाहरी सफाई कर्मियों से काम लिया जा रहा है। नियमीत कर्मीयों का दैनिक मजदूरी 206 रूपये है तो बाहरी सफाई कर्मियों को दैनिक भत्ता के अलावा दैनिक मजदूरी 300 रूपये दिये जाते हैं। जिससे यहां के स्थानीय सफाई कर्मियों में आक्रोश बढ रहा है। आज स्थानिय सफाई कर्मियों ने डी.एम,श्रम अधीक्षक,भागलपुर एस.डी.ओ., एस.डी.पी.ओ., बी.डी.ओ., थानाध्यक्ष के अलावे सारे संगठनों, सरकार व विपक्ष के अलावा स्थानीय संगठनों को भी पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी लिखा है कि, अगर अविलम्ब उन्हें उचित सनशाधन के साथ काम पर नहीं बुलाया गया तो ,वो आन्दोलन करेंगे और आत्मदाह करने को मजबूर होगें जिसकी पुरी जबाव देही स्थानीय प्रसाशन की होगी।
सफाई कर्मियों की बैठक सम्मपन्न:-
आज शाम कहलगांव नगरपंचायत सफाई कर्मीयों के साथ हो रही शोषण व अत्याचार के विरूध्द बैठक संपन्न हुई । जिसमें भागलपुर सफाई कर्मी के अध्यक्ष लड्डू हरी के अलावे गाँधी युवा मंच के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव अजय चौधरी, संरक्षक विजय यादव, ए.बी.भी.पी के प्रदेश संरक्षक मनोज चौधरी,रवि भुषण के अलावे सैकडों लोगों ने भाग लिया और मांग पुरी नहीं होने पर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गय।
