बाल-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और सफलता का संगम: भागलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

बाल-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और सफलता का संगम: भागलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

भागलपुर जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई), भागलपुर के प्रांगण में “शिक्षा नवाचार व सफलता का संगम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय इस आयोजन में जिले के 17 प्रखंडों से करीब 200 प्रतिभागियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अहसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संयुक्त निदेशक सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए बच्चों के नवाचारों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन की विशेषता यह रही कि मंच संचालन, स्टॉल प्रदर्शनी और विभिन्न गतिविधियों का संचालन पूर्णतः विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।

बाल-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और सफलता का संगम: भागलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), प्रभारी प्राचार्य, सीटीई, डायट के व्याख्याता, गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक एवं मध्य विद्यालय बेलथू की प्रधानाध्यापिका के साथ राजकीय मध्य विद्यालय तेलघी की कक्षा 7 की छात्रा गौरी कुमारी ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उनकी सहभागिता ने सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रेरित किया।

बाल-केंद्रित शिक्षा, नवाचार और सफलता का संगम: भागलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा गायन, वादन, भाषण और नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीयर लर्निंग और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण (पीबीएल) जैसे नवाचारों से वे न केवल स्वयं बेहतर सीख रहे हैं, बल्कि अपने साथियों की भी मदद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के सहयोग से इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा जिले के विद्यालयों में संचालित पीयर लर्निंग कार्यक्रम से निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और 21वीं सदी के कौशलों का विकास हो रहा है।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया गया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article