बागपत में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट ने निकाली भव्य निशान यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत नगर में श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में Khatu Shyam Ji की भव्य निशान यात्रा श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को निकाली गई।

निशान यात्रा Thakur Dwara Mandir Bagpat से प्रारम्भ होकर सर्राफा बाजार, पक्का घाट मंदिर चौक, कोर्ट रोड, नगर पालिका बागपत, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, चमरावल रोड होते हुए Samrat Prithviraj Chauhan Degree College के खेल मैदान में पहुंची।

निशान यात्रा में ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु श्याम बाबा के झंडे लेकर चल रहे थे और श्याम बाबा की जय-जयकार कर रहे थे। निशान यात्रा में श्याम बाबा का रथ, ड्रोन कैमरे से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की थी। निशान यात्रा के श्री श्याम संकीर्तन के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर श्याम बाबा की भव्य पूजा-अर्चना की गई तथा आरती उतारी गई। इसके उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से प्रकाश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बागपत में चौथे श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि करने वाले श्याम हैं और कराने वाले भी श्याम हैं, हम लोग तो इस कार्य में एक माध्यम मात्र हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में संकीर्तन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article