शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिला के पीपीगंज क्षेत्र के तुर्कवलिया स्थित गौसिया मस्जिद में माह-ए-रमज़ान की 27वीं मुकद्दस रात को तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर मस्जिद में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मिलकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
तरावीह की नमाज़ हाफिज व कारी मोहम्मद शोएब रजा कादरी जामई ने अदा कराई और मुकम्मल कुरआन की तिलावत की। इस दौरान नमाज़ियों ने उन्हें नजराना पेश कर फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद सईद निजामी ने तरावीह के बाद दुआ कराते हुए अल्लाह से गुनाहों की माफी, जहन्नुम से निजात और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
इस मौके पर मौलाना हाफिज व कारी मोहम्मद तौसीफ रजा, कारी अबरार अहमद नईमी, हाफिज सगीर अहमद, हाजी मोहम्मद हुसैन, डॉ. आबिद अली, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. लियाकत अली, डॉ. जैनुल्लाह सहित बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की।
नमाज़ के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और इसकी बरकतों के लिए दुआएं मांगीं।

