सीकर में ACB का बड़ा ट्रैप: खुद को ED का वरिष्ठ हेड कांस्टेबल बताकर 13 लाख की रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ़, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम पांडे के रूप में हुई है, जो स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का वरिष्ठ हेड कांस्टेबल बताकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से CA पर दबाव बनाकर रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। इसी दौरान, जैसे ही आरोपी ने 13 लाख रुपये की रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

यह कार्रवाई ACB के डीएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी डीआईजी अनिल कयाल द्वारा की गई।

ACB अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि वह वास्तव में किसी सरकारी एजेंसी से जुड़ा है या लोगों को धोखा देकर वसूली कर रहा था।

ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.