हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT;

लहरपुर तहसील के तम्बौर कस्बे में बनी बाजार के पास स्थित बनी जामा मस्जिद के सामने नगर पंचायत की पड़ी जमीन पर दुकानदारों नें अवैध रूप अतिक्रमण कर रखा है, जिससे मस्जिद में जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

तम्बौर बाजार में बनी जामा मस्जिद के सामने पर नगर पंचायत की पड़ी भूमि पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। दुकानदारों के अपने अपने सामान करीब दस दस फिट आगे रख कर मार्ग को सकरा कर दिया है। दुकानदारों के अवैध कब्जे की वजह से अक्सर लोगों व दुकानदारों के बीच तू तू मैं मैं होती रहती है, जबकि इसी जगह पर जामा मस्जिद के सामने जनाजे की नमाज भी पढ़ी जाती है। लगातार घिरती जा रही जमीन से जनाजे की नमाज पढ़ने में भी जगह की किल्लत होने की वजह से लोगों में अक्सर बात बढ़ जाती है जिससे काफी समस्या उतपन्न होती है।

पूर्व में एसडीएम लहरपुर शशांक द्रिवेदी द्वारा अतिक्रमण व अवैध कब्जे को लेकर आदेश भी नगर पंचायत को कब्जा हटाने के दिये थे लेकिन एसडीएम के आदेशों को नगर पंचायत भी नजरअंदाज कर रही है। बेखौफ अतिक्रमणकारियों पर इस आदेश का कोई असर नहीं हो रहा है। जामा मस्जिद के सामने मौजूद दुकानदारों से अक्सर सुना जा सकता है कि इस तरह के आदेश अक्सर आते जाते रहते हैं। कस्बा वासियों नें प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
