अनियन्त्रित होकर कार पलटने से एक की मौत एक गम्भीर रूप से घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

अनियन्त्रित होकर कार पलटने से एक की मौत एक गम्भीर रूप से घायल | New India Times

हरगांव थाना अन्तर्गत नगर पंचायत हरगांव के मोहल्ला काजीटोला निवासी 55 वर्षीय पूर्व सेना चिकित्सक डॉ तकी खां पुत्र उस्ताद करामत खां की कार दुर्घटना में मौत हो गई वहीं मोहल्ला सरांयपित्थू निवासी उनका व्यक्तिगत सहयोगी 50 वर्षीय राम चेला पुत्र कन्धई गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हरगांव क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 3-00 बजे दिन में कार की स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियन्त्रित होकर कार खाई में पलट जाने से डाॅक्टर की मौत हो गई और उनका सहयोगी घायल हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी खाना पूर्ति कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अनियन्त्रित होकर कार पलटने से एक की मौत एक गम्भीर रूप से घायल | New India Timesजानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब डॉक्टर अपने उक्त सहयोगी के साथ जिला बहराइच में अपनी पुत्री के यहाँ शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिये जा रहे थे। बहराइच रोड के हाइवे पर प्रधान ढाबे से पहले कार की स्टेरिंग फेल हो जाने से कार अनियन्त्रित हो कर रोड के किनारे खड्डे में गिर जाने से उक्त घटना घटित हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो कार सवार शीट बेल्ट नही लगाये हुए थे। कार की स्पीड अधिक होने के कारण कार कई पल्टा खाकर पल्टी है।
दुर्घटना में डाॅक्टर तकी के असामयिक निधन पर हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महा मंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार अनूप रस्तोगी, सुनील त्रिपाठी बल्लू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उदित बाजपेयी ने अपनी सम्वेदना व्यक्त करते मृतक की आत्मा को शान्ति प्रदान करने व घायल को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.