
अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
शहर में दहशत फैलाने वाले कटर से हमला करने वाले सीरियल बदमाश को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी राह चलती युवतियों को निशाना बनाकर कटर से हमला करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर, चोरी की मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात 9.30 बजे से 11.30 बजे के बीच आरोपी ने सोनागिरी (बी-सेक्टर व ए-सेक्टर), इंद्रपुरी थाना पिपलानी क्षेत्र तथा भवानी धाम फेस-1 थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में कुल 4 युवतियों पर कटर से हमला किया था। इन घटनाओं के बाद पिपलानी और अयोध्यानगर थानों में अलग-अलग 4 प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में जोन स्तर पर तथा क्राइम ब्रांच की कुल 40 टीमें गठित की गईं। लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लगातार दिन-रात तलाश में जुटे रहे। जांच के दौरान 900 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, करीब 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक की गई और 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।
आरोपी की पहचान के लिए उसके हुलिए और फोटो सार्वजनिक कर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों ने भोपाल से सटे जिलों में भी संपर्क कर जांच की। अंततः आरोपी को सागर लैंडमार्क, छोला मंदिर क्षेत्र, अयोध्या बायपास के पास से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी महेंद्र (परिवर्तित नाम), उम्र 37 वर्ष, निवासी राहतगढ़ जिला सागर हाल पूजा कॉलोनी करोंद भोपाल है। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2014 में सागर जिले में भी कटर से 4 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध सागर और भोपाल के विभिन्न थानों में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 कटर, चोरी की मोटरसाइकिल (पैशन एक्सप्रो), कपड़े व जूते जब्त किए हैं।
आपराधिक रिकार्डः-
01. अप क्र. 51/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
02. अप.क्र. 52/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
03. अप.क्र. 64/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
04. अप.क्र. 66/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
05. अप.क्र. 457/20 धारा 294, 324,506 भादवि थाना राहतगढ जिला सागर
06. अप.क्र. 65/26 धारा 118(1) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
07. अप.क्र. 66/26 धारा 118(1), 109(2) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
08. अप.क्र. 69/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
09. अप.क्र. 43/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, थाना प्रभारी पिपलानी चन्द्रिका यादव थाना प्रभारी गोविन्दपुरा अवधेश तोमर, थाना प्रभारी अवधपुरी सुरेश मीणा मय टीम, उनि संतोष रघुवंशी, उनि. विजय करचुली उनि. सुदील देशमुख, उनि. जयवीर सिंह बघेल, उनि लोकपाल यादव, सउनि. मनोज कछवाह, सउनि. मुश्ताक खान, सउनि अजीम शेर खान, सत्येन्द्र द्विवेदी,प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश जादौन, प्र.आर. 2638 सुदीप राजपूत, प्र.आर. 316 भागवत कुशवाह, प्रआर कल्याण सिंह, प्रआर अतुल सिंह, म.प्रआर. 1706 रोशनी जैन, प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर. 860 मनीष मिश्रा, प्रआर 4990 मुकेश शुक्ला, ,प्रआर 1539 राजकुमार गोयल,प्रआर 2669 महेश धाकड,प्रआर 4063 पुष्पेन्द्र, आर. 3581 सतीश यादव,आर. 3514 राजेश, आर. 3424 अंबरीश तिवारी, आर. आर. 4548 मनमोहन, म.आर. 502 अपर्णा कटारे, आर. 4343 जीवन, आर. 4361 राहुल जाट, आर. 3848 जितेन्द्र जाट, आर मनोज जाट, आर चन्द्रमोहन, आर राजकुमार, आर आरिफ, टेकनिकल सेल – आर. 3457 भूपन्द्र उईके सहित थाने एवं क्राइम के लगभग 150 पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही ।
