स्कूलों में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

स्कूलों में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times


विकास खण्ड करमा अंतर्गत ग्राम पगिया में रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 26 जनवरी को 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य व अतिथियो द्वारा सम्पन्न कराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

स्कूलों में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने तिरंगे के महत्व और संविधान की गरिमा पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य हिफाज़त हुसैन ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए विद्यार्थियों को सच्चा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। और साथ ही कलावती देवी शिक्षण संस्थान,बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह आदि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए बी एस ए करमा बृजेश सिंह ग्राम प्रधान, नागेंद्र पूर्व प्रधान, लल्लन मिश्र बीडीसी प्रतिनिधि सरताज अहमद, मुख्तार अहमद, शकील अहमद, विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना देखने को मिली।