पत्रकारों ने दिवंगत साथी संदीप साहू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

क्षेत्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने शनिवार को अपने दिवंगत साथी रिपोर्टर रिंकी संदीप साहू की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

सभी पत्रकार साथी वैशाली परिसर में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने दिवंगत संदीप साहू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मौन धारण करने से पूर्व साथियों ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article