भोपाल में शीत लहर के बीच 9:30 बजे स्कूल खोलना अनुचित :<br>प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस की कलेक्टर से अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश में जारी कड़ाके की शीत लहर के बीच राजधानी भोपाल में स्कूलों को सुबह 9:30 बजे खोले जाने के निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद ने इस संबंध में भोपाल कलेक्टर से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

डॉक्टर सैयद खालिद ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है या अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में भोपाल में बच्चों को सुबह कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने के लिए मजबूर करना न्यायसंगत नहीं है। छोटे बच्चे, खासकर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी, ठंड के कारण बीमार पड़ सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन को समझनी चाहिए।

उन्होंने भोपाल जिला प्रशासन से आग्रह किया कि अन्य जिलों की तरह भोपाल में भी बच्चों पर रहम किया जाए और या तो स्कूलों का समय और आगे बढ़ाया जाए अथवा अस्थायी रूप से अवकाश घोषित किया जाए।डॉक्टर सैयद खालिद ने स्पष्ट किया कि शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य उससे कहीं अधिक अहम है।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस अपील को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बच्चों के हित में उचित निर्णय लेगा, ताकि शीत लहर के इस दौर में किसी भी बच्चे को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article