हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 03 जनवरी 2026 को खैराही गाँव निवासी मुहम्मद कैफ़ पुत्र जावेद अली द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि कुछ लोग हिंदू समुदाय की युवतियों के डीएम (Direct Message) में अश्लील और गाली-गलौज युक्त संदेश भेज रहे हैं, साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं।
प्रकरण की गंभीरता तथा सामाजिक सौहार्द पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी करमा को कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में थाना करमा पर मु0अ0सं0-04/2026, धारा 196(1), 353(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मुहम्मद कैफ़ पुत्र जावेद अली को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक भावनाएँ आहत करने या समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के विरुद्ध शून्य-सहनशीलता की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वर्तमान में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
