श्रीकांत पुरोहित, कन्नौद-देवास (मप्र), NIT;

चैम्पियन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल पर शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार एवं की गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका किरण चौहान ने थाना कांटाफोड़ में FRI दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 294, 355 के अन्तर्गत प्रिंसीपल राजेंद्र पिल्लई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब हमने प्रिंसीपल से जानकारी लेना चाहा तो वह कैमरे के सम्मने आने से कतराते रहे एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं से जानकारी लेने पर दबे शब्दों से प्रिंसीपल का व्यहवार गलत ही बताया। आये दिन महिलायों के साथ सर्विस के दौरान इस तरहा का मामला देखने में आता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने कारण प्रिंसीपल का हौसला बढा हुआ है।
