भारत विकास परिषद द्वारा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT;

भारत विकास परिषद द्वारा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

भिंड में भारत विकास परिषद द्वारा लगाए गए मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए होटल गिर्राज पैलेस में कलेक्टर ने अपने वक्तव्य में कहा कि परिषद द्वारा किए गए कार्य समर्पण की भावना से ओतप्रोत होकर समाज के लिए निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने परिषद के कार्यक्रमों में अपनी पिछली सहभागिता का उल्लेख करते हुए बताया कि परिषद शिक्षा के क्षेत्र में व जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुक्तिधाम जैसे क्षेत्र में कार्य करके निःसंदेह प्रेरणा का स्रोत बनी है। इसी के साथ उन्होंने राज्य बीमारी सहायता योजना का उल्लेख करते हुए अपील की कि जो भी व्यक्ति BPL परिवार में है या फिर जरूरतमंद है उसको इस योजना के अंतर्गत निःसंदेह लाभान्वित किया जाएगा। उक्त शिविर म 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

भारत विकास परिषद द्वारा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

इंदौर से आए जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज् डॉ हेमंत मंडोरा तथा ग्वालियर से आए हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपम गुप्ता तथा मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन जैन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर जिलाधीश द्वारा किया गया व परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधीश को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे शाखा संरक्षक डॉ विनोद सक्सेना, डॉ के एन शर्मा, अध्यक्ष डॉ हिमांशु बंसल, सचिव डॉ साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री कमलेश सेंथया, प्रांतीय संयोजक श्री श्रवण कुमार पाठक, प्रोफेसर इकबाल अली, श्री शोभित अग्रवाल, सिया शरण गुप्ता,भाईजी दीपक अग्रवाल, अवधेश दैपुरिया, धीरज शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मरीज उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article