भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की चयन प्रक्रिया 27–28 दिसंबर को | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा एमवाय सीनियर मेन्स इंटर डिविजनल (मल्टी डेज) टूर्नामेंट के लिए भोपाल डिविजन क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन ट्रायल्स) का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह ट्रायल्स शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से ओल्ड कैंपियन मैदान स्थित मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी में होंगे।

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की चयन प्रक्रिया 27–28 दिसंबर को | New India Times

संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया में केवल भोपाल संभाग के वर्ष 2025 के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए बीडीसीए का रजिस्ट्रेशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को सफेद (व्हाइट किट) में उपस्थित होना आवश्यक है।

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की चयन प्रक्रिया 27–28 दिसंबर को | New India Times

चयन ट्रायल्स से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी चयन समिति के चेयरमैन श्रीमान प्रदीप देशमुख एवं संयोजक श्रीमान राजीव सक्सेना से संपर्क कर सकते हैं।
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article