ट्रेन की टक्कर से दो मासूमों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ट्रेन की टक्कर से दो मासूमों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी, दो मासूम बच्चों और साढ़ू की ट्रेन से टक्कर में मौत हो गई।

गांव विक्रमपुर चौकर, थाना निगोही जिला शाहजहांपुर निवासी सेठपाल (32) अपनी पत्नी पूजा (26), डेढ़ वर्षीय बेटे सूर्य, 4 वर्षीय बेटी निधि और साढ़ू हरिओम (26), निवासी गांव बनका थाना उचौलिया जिला लखीमपुर खीरी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रौजा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार कर रहे थे।

बुधवार शाम करीब 6:10 बजे बरेली से लखनऊ की ओर जा रही सहरसा–अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन के इंजन में फंसी मोटरसाइकिल करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। ट्रेन रोककर इंजन में फंसे बाइक के हिस्सों को हटाया गया। लगभग 30 मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जीआरपी हादसे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.