मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी वृत्त जुन्नारदेव के ग्राम भुतहा, दातला एवं डुंगरिया में अवैध शराब के अड्डों पर क्रमशः दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान 300 किलोग्राम महुआ लहान का सैंपल लेकर उसे विधिवत नष्ट किया गया तथा 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित शराब जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई। इसके अलावा राजा ढाबा से 1.08 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा भी जब्त की गई।

इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)क एवं 34(1)च के तहत 03 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आरक्षक मिथुन उईके उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.