मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
मां ताप्ती के पावन नगर बुरहानपुर में इंदिरा कॉलोनी स्थित गोकुल धाम ग्रीन पार्क सोसायटी माहेश्वरी धर्मशाला के पास आगामी 24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्रवण की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा श्रवण का धर्मलाभ लेने की अपील की है।
पूर्व महापौर ने आगे कहा कि यह आयोजन हमारे परम कृपालु कुलदेवता एवं कुलदेवी की असीम कृपा से और हमारे पितृ आत्माओं स्व. नटवरलाल लालदास पटेल, स्व. मीरा बेन नटवरलाल पटेल, स्व. हिरल अतुल पटेल, स्व. नगीन दास मिठाराम पटेल, स्व. चंपाबेन नगींदास पटेल, स्व. कृष्णदास नगींदास पटेल, स्व. प्रकाश नगींदास पटेल, स्व. निशांत सतिश पटेल की स्मृति में किया जा रहा है।
यह कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, करुणा, सेवा और सदाचार की दिशा में मार्गदर्शन करने वाला पवित्र अवसर है। श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएँ, उनके उपदेश, प्रेम और धर्म की स्थापना हर श्रोता के जीवन में नया प्रकाश जगाती हैं। व्यासपीठ पर कथा का वाचन श्री आदित्य भाई मुखिया जी, श्री गोकुलचंद्रमा मंदिर, बुरहानपुर द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से कराया जाएगा।
कथा की शोभा यात्रा 24 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रातः 9:00 बजे पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल के निवास स्थान, इंदिरा कॉलोनी से निकलकर गोकुलधाम ग्रीन पार्क सोसायटी, माहेश्वरी भवन के पास जाएगी।
निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने बताया कि भागवत कथा श्रवण से आध्यात्मिक विकास होता है, मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है। कथा के माध्यम से सदाचार, ज्ञान, भक्ति और समाज धर्म का संदेश दिया जाता है।
महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सह परिवार कथा में पधारकर इसका लाभ अवश्य प्राप्त करें।

