सीकर में प्लास्टिक माफिया पर करारा प्रहार, 960 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, ₹47 हजार जुर्माना | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने गुरुवार को निर्णायक कार्रवाई करते हुए फतेहपुर रोड एवं नवलगढ़ रोड क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की।
प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर एवं नगर परिषद, सीकर की संयुक्त टीम ने गोदामों एवं दुकानों की‌ सघन जांच की।

कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर भंडारण एवं बिक्री किए जा रहे 960 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किए गए। साथ ही दोषी पाए गए व्यापारियों पर कुल ₹47,000 का जुर्माना लगाया गया।
यह कार्रवाई राज्य सरकार की मंशानुरूप राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

अभियान में अधिशासी अभियंता नागरमल, प्रवर्तन दल, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सिंह खीचड़ सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग की अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.