निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, इटवा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सिद्धार्थनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूकसाना खान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालक डॉ. अफ़रोज खान के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल परिसर में आकस्मिक आग लगने की एक काल्पनिक स्थिति बनाकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें एक मरीज को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से उपस्थित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में आग बुझाने की विधि, फायर एक्सटिंग्विशर के सही प्रयोग तथा आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी इवैकुएशन) प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जन-जागरूकता की दिशा में अत्यंत आवश्यक हैं।
अग्निशमन विभाग से उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, सिद्धार्थनगर. श्री नासीरुद्दीन खान
लीडिंग फायरमैन:
संतोष कुमार यादव
फायर सर्विस चालक:
पवन कुमार
फायरमैन:
हरेंद्र यादव
अनिरुद्ध चंद
अरुण कुमार श्रीवास्तव
अरविंद कुमार
प्रविंद्र पाल
मुकेश कुमार
आयोजक:
मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट
स्थान:
मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, इटवा, सिद्धार्थनगर

