मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना दमुआ क्षेत्र में पुलिस ने जुए की महफिल पर कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा है। थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि पुख्ता सूचना तंत्र के आधार पर क्रेशर लाइट के पीछे जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां 52 ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,400 नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरियों में मुकेश, हरि कृष्ण, सेलू, हुसैन, प्रद्युम्न, विवेक एवं फैजान शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/25 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में नामजद मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम के साथ उप निरीक्षक लेखन सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक शिवम, आरक्षक विपिन सिंह एवं आरक्षक सुदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

