शादी समारोह में पहुंचे युवक की बाइक हुई चोरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के ईंट खेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्रांड रोज़ गार्डन की पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल MP 04 QC 3377  मोहन सिंह पिता शोमनाथ सिंह के नाम से पंजीकृत है।

शादी समारोह में पहुंचे युवक की बाइक हुई चोरी | New India Times


पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे 07 दिसंबर 2025 को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ग्रांड रोज़ गार्डन पहुंचे थे। इस दौरान रात 9:45 बजे से 10:15 बजे के बीच एक नाकाबपोश युवक द्वारा पार्किंग क्षेत्र में खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी कर ले गया। यह पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि मोटरसाइकिल चोरी हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक वाहन बरामद नहीं हो सका है। पीड़ित ने ईंट खेड़ी थाना पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर वाहन की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.