मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट-गाइड के छात्र भी शामिल हुए।
रैली के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा और डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव ने विश्व एड्स दिवस के विषय पर विस्तार से चर्चा की और सभी को जागरूक किया।
पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने एड्स दिवस के महत्व की जानकारी दी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई।
उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 1800-180-5235 के बारे में भी अवगत कराया गया। शिविर में पीएलवी राकेश कुमार, आशा कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

