48 घंटे के भीतर ही जुन्नारदेव पुलिस ने बालक को किया सकुशल दस्तयाब, हॉस्टल में रहकर पढ़ने में नहीं लग रहा बालक का मन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

48 घंटे के भीतर ही जुन्नारदेव पुलिस ने बालक को किया सकुशल दस्तयाब, हॉस्टल में रहकर पढ़ने में नहीं लग रहा बालक का मन | New India Times

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गेट के सामने से एक 12 वर्षीय नाबालिग बालक आशिक अहाके निवासी ग्राम बोमल्या के गुम होने की रिपोर्ट थाना जुन्नारदेव में दर्ज होने पर तत्काल ही पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अति पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवम अनु विभागीय अधिकारी पुलिस सुनील वरकडे के दिशा निर्देशों का पालन कर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल के द्वारा तत्काल ही उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे आरक्षक नीलेश पाल एवम राम अवतार तिवारी की टीम गठित कर टीम के द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव पहुंचकर बालक की तलाश पतासाजी के भरसक प्रयास किए गए एवम गुम बालक के परिजनों से पूछताछ कर उसकी रिश्तेदारी मे जानकारी देकर बालक के मिलने पर सूचित करने हेतु इश्तेहार का भी सभी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसार किया गया था जिसके बाद आज दिनाँक 22/11/25 को उसके घर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बच्चे का हॉस्टल में रहकर पढ़ने में दिल नहीं लगने के कारण बैतूल मुलताई चला गया था। देखा जाए तो प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम अब कड़े करने चाहिए। बालक का हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने में मन ना लगना भी कहीं ना कहीं सवाल को जन्म दे रहा है। इस कार्यवाई मे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक नीलेश पाल एवं राम अवतार तिवारी का योगदान रहा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article