साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 का नगर में हुआ मंगल प्रवेश; एसडीओपी ने छात्राओं को दी गुड टच–बैड टच की जानकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 का नगर में हुआ मंगल प्रवेश; एसडीओपी ने छात्राओं को दी गुड टच–बैड टच की जानकारी | New India Times

पुण्य सम्राट आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा साहब के पट्टधर आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा. एवं गच्छाधिपति श्री जयरत्नसुरीश्वरजी मसा. की आज्ञा से साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी आदि ठाणा 4 ने टीमाइची से झकनावदा तक लगभग 7 किलोमीटर का विहार कर झकनावदा में मंगल प्रवेश किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमट एवं हर्ष मांडोत ने विहार सेवा प्रदान की।

शा. वन कन्या आश्रम में धार्मिक संस्कार शिविर आयोजित

पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद एवं महिला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी महाराज साहब की पावन निश्रा में शा. वन कन्या आश्रम, झकनावदा में धार्मिक ज्ञान एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी, प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, मनीष कुमट, संजय व्यास, लालू राठौड़, आरक्षक दीपक अलावा, अधीक्षिका श्रीमती कलावती मकवाना, श्रीमती सोनल मांडोत एवं श्रीमती मीनाक्षी कुमट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एसडीओपी ने दी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

आयोजन में एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी ने वन कन्या आश्रम की छात्राओं को गुड टच–बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए पुलिस वाहन 112 की जानकारी दी और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अनजान व्यक्ति गलत तरीके से स्पर्श करे तो तुरंत शिक्षक, माता-पिता या पुलिस को बताएं। पुलिस ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई करेगी। एसडीओपी ने छात्रावास में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा भी की।

साध्वी श्री ने बालिकाओं को प्रेरणादायी कहानी सुनाई

साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी मसा. एवं साध्वी श्री कुसुमलता श्रीजी मसा. ने कहानी के माध्यम से बालिकाओं को धर्म से जुड़ने और प्रतिदिन प्रभु स्मरण करने की प्रेरणा दी। अंत में साध्वी श्री ने बालिकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी, चौकी प्रभारी विनोद कुमार सोलंकी, मनीष कुमट, लालू राठौड़, सोनल मांडोत एवं श्रीमती मीनाक्षी कुमट ने बालिकाओं को बिस्किट पैकेट और पेन वितरित किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.