भोपाल के बाग फरहत अफ़ज़ा कब्रिस्तान में बड़ी लापरवाही, जनाज़ा शेड में लाइट तक नहीं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल शहर के वार्ड 41 बाग फरहत अफ़ज़ा कब्रिस्तान में इन दिनों गंभीर लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। जनाज़ा शेड में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है यहां तक कि लाइट की व्यवस्था तक नहीं की गई है, जिससे रात के समय जनाज़ों के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भोपाल के बाग फरहत अफ़ज़ा कब्रिस्तान में बड़ी लापरवाही, जनाज़ा शेड में लाइट तक नहीं | New India Times

स्थानीय लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर ही लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर देते हैं, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, कब्रिस्तान की स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन देख रेख करने वाला कोई नहीं है।

भोपाल के बाग फरहत अफ़ज़ा कब्रिस्तान में बड़ी लापरवाही, जनाज़ा शेड में लाइट तक नहीं | New India Times


निवासियों ने नगर निगम और वक्फ बोर्ड से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यह जगह धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां की सफाई, रोशनी आदि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों की मांग:

जनाज़ा शेड में लाइट की तुरंत व्यवस्था की जाए।

कब्रिस्तान के अंदर गाड़ियों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए।

खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.