ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किए 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बोले – ग्वालियर बनेगा स्मार्ट सिटी की पहचान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किए 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बोले – ग्वालियर बनेगा स्मार्ट सिटी की पहचान | New India Times

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को उपनगर ग्वालियर में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लवी खंडेलवाल, पार्षद श्रीमती सुनीता अरुण कुशवाह, पार्षद भावना कन्नौजिया, श्री भीकम खटीक, पूर्व पार्षद श्री चन्द्रू सेन, गिरजा शंकर शर्मा, रामशरण भदौरिया, जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 33 स्थित विभिन्न गलियों में 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवर लाइन कार्य का भूमिपूजन आसमानी माता मंदिर, होटल क्लार्क इन के पास आयोजित कार्यक्रम में किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 33 में ही आसमानी माता मंदिर के पीछे 4 लाख रुपये की लागत से नलकूप खनन कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और बेहतर जीवनशैली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। हाल के वर्षों में शहरी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के पूरा होने से न केवल नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article