सीएस सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर, सामाजिक न्याय विभाग में नियुक्ति | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीएस सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर, सामाजिक न्याय विभाग में नियुक्ति | New India Times

दिल्ली से सोमवार देर रात चौंकाने वाली खबर आई। प्रदेश ब्यूरोक्रेसी के मुखिया और राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। उनका अभी करीब सवा साल का कार्यकाल बाकी था। पंत 1991 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस हैं।

पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। वहां आईएएस अमित यादव के 30 नवंबर को रिटायरमेंट को देखते हुए उन्हें नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी केंद्र में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

राजस्थान में ऐसा दूसरी दफा हुआ है जब किसी सीएस का कार्यकाल के बीच में ही ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले राजीव महर्षि को भी सीएस पद से हटाया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.