5 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​5 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार | New India Timesदतिया जिला के धीरपुरा पुलिस ने 5 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। 

धीरपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार विक्रम पुत्र राजेंद्र सोलंकी निवासी होलीपुरा को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी साथ ही स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने वाली धीरपुरा थाना प्रभारी इला टंडन एवं उनकी टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.