गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली पर घाट की सफाई, मां वरूणा का पूजन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली पर घाट की सफाई, मां वरूणा का पूजन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न | New India Times

गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर आज गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने घाट की सफाई की, मां वरूणा का पूजन-अर्चन किया और दीप जलाकर गंगा महोत्सव मनाया। सायं 5:00 बजे स्थानीय रामेश्वर महादेव घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ता एकत्र हुए और मां वरूणा घाट पर फैले अपशिष्ट एवं पॉलिथीन की मनोयोगपूर्वक सफाई की। इसके उपरांत मां वरूणा का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। “अविरल गंगा–निर्मल गंगा” के नारों से पूरा घाट गूंज उठा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के भाग संयोजक चन्द्र प्रकाश दुबे ने कहा कि जब तक जन-जन में यह भावना नहीं जागेगी कि हमें गंगा एवं उनकी सहायक नदियों में केवल स्नान और पूजन ही करना है, तब तक मां गंगा स्वच्छ नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि अब किसी भी प्रकार की गंदगी या अपशिष्ट वस्तुएं नदियों में प्रवाहित नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें निर्धारित स्थल पर ही डालेंगे।

गंगा समग्र के संयोजक धर्मेंद्र पांडेय ने काशी जिले के सभी आयाम एवं खंड प्रमुखों से आग्रह किया कि नवंबर माह में सभी आयामों की टोलियों, खंड समितियों एवं गंगा ग्राम समितियों का गठन पूर्ण कर लिया जाए। जिला गंगा वाहिनी प्रमुख धीरेन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सह जिला संयोजक राज नारायण सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह संयोजक अम्बरीष उपाध्याय, शैक्षणिक आयाम प्रमुख जय प्रकाश दुबे, पर्व आयाम प्रमुख अशोक सिंह, विधि आयाम प्रमुख हेमेंद्र मोहन पांडेय, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पांडेय, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत सिंह यादव, जल निकास आयाम प्रमुख आनंद सिंह, वरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर, खंड संयोजक रामाश्रय मौर्य (सेवापुरी), रमेश चंद्र पांडेय, देवेन्द्र उपाध्याय, ओम प्रकाश दुबे, प्रवीण श्रीवास्तव, राजनंदिनी सिंह, काजल सिंह, आद्विक सिंह, सोनम सिंह, संगम सिंह, रिंकू शर्मा, जीवन शर्मा, घनश्याम शर्मा, शिवम शर्मा, सूरज शर्मा आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.