अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, बैतूल /भोपाल (मप्र), NIT:
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) ज़िला बैतूल द्वारा आगामी 21 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संगठन का आठवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रादेशिक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी क्लब बैतूल में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल जी तथा प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक एडवोकेट डॉ. खालिद कैस जी उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में
केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके,
मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा,
कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश कुमार जंगरिया,
विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख,
विधायक श्री योगेश पंडाग्रे,
विधायक श्री मेहन्नसिंह चौहान,
विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके,
जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार
तथा PCWJ प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्र विशेष रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स बैतूल जिला इकाई द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पत्रकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

