यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुलिस ने दिया गुलाब, जागरूकता अभियान जारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नवंबर यातायात माह के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। अनेक स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके और वे यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत खिन्नी बाग चौराहे पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, तथा यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे आदि ने यातायात नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।

वहीं, यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को विनम्रतापूर्वक जागरूक कर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखते हैं। सुरक्षित यात्रा ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।”

इस अभियान में व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सचिन बाथम (महानगर अध्यक्ष), रेहान मिर्चा (वरिष्ठ महामंत्री), सरताज अली (महानगर संगठन मंत्री), लकी खान, विनय कुमार गुप्ता, और शदान खान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.