समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान | New India Times

बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा इकाई की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय, इटवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने की, जबकि संचालन का दायित्व महासचिव अब्दुल लतीफ ने निभाया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान प्रारंभ हो गया है। इसके तहत संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि “गणना पत्र सभी मतदाताओं का सही-सही भरवाया जाए और संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करें।”

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल यादव, उपाध्यक्ष बबलू पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अभिषेक सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा चंद्रशेखर पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी, राधेश्याम मिश्रा, जुगानी मौर्या, झुल्लूर मिश्रा, इनामुल्लाह चौधरी, एजाज शाह, पप्पू चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.