सायबर फ्रॉड से बचने के लिए भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की एडवाइजरी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर अपराधी अनजान व्यक्तियों का शोषण करने के लिए लगातार अपनी रणनीति विकसित कर रहे हैं। ऐसे में भोपाल सायबर पुलिस ने अपराधों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। पुलिस ने ज़ारी एडवाइजरी में कहा है कि सायबर जालसाजों द्वारा हाल ही में, एक नए प्रकार का मोबाइल फ्रॉड सामने आया है जिसके बारे में आप सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।

सायबर फ्रॉड से बचने के लिए भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की एडवाइजरी | New India Times


फ्रॉड का तरीका

1. फ्रॉडस्टर आपको फोन करके या मैसेज भेजकर *21* <मोबाइल नंबर>*# डायल करने के लिए कहते हैं।

2. यह कोड आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले सभी कॉल और SMS को फ्रॉडस्टर के नंबर पर फॉरवर्ड कर देता है।

3. इसके बाद, वे आपके WhatsApp और अन्य ऐप्स का एक्सेस OTP के माध्यम से प्राप्त कर लेते हैं।

सुरक्षा एवं बचाव

कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर *21* <मोबाइल नंबर>*# या इसी तरह के किसी भी कोड को डायल न करें।

अपने मोबाइल नंबर से जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।

OTP को गोपनीय रखें और किसी के साथ साझा न करें, चाहे वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे।

अगर आपको शक है कि आप फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत अपने बैंक और पुलिस से संपर्क करें।

किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर नेशनल सायबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930 अथवा भोपाल सायबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 9479990636 पर शिकायत दर्ज करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.